तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे। इसके अगले दिन रविवार को वे राज्य में नक्सल स्थिति की समीक्षा के लिए हाईलेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक को 31 मार्च 2026 की नक्सल डेडलाइन से पहले की अंतिम और निर्णायक समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।
यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब केंद्र सरकार द्वारा तय की गई नक्सलवाद के खात्मे की समयसीमा नजदीक आ चुकी है। खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस डेडलाइन का सार्वजनिक ऐलान किया था। बीते दो महीनों में यह उनका दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे नवंबर में नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में आयोजित DGP-IGP सम्मेलन में शामिल हुए थे।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा से जुड़े नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा स्थिति, ऑपरेशन की प्रगति और इंटेलिजेंस इनपुट्स पर चर्चा होगी। खासतौर पर बस्तर संभाग में चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशनों की समीक्षा इस बैठक का मुख्य एजेंडा रहेगा।
बैठक के बाद अमित शाह बस्तर के लिए रवाना होंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही संभावना जताई जा रही है कि वे बस्तर क्षेत्र का अंदरूनी दौरा भी कर सकते हैं और जमीनी स्तर पर तैनात सुरक्षाबलों व अधिकारियों से सीधे फीडबैक लेंगे।
इससे पहले अमित शाह जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और वहां उच्चस्तरीय बैठक के बाद सीधे छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे।
राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अमित शाह के दौरे को लेकर पहले से तैयारियों में जुटी हुई हैं। रायपुर में प्रस्तावित बैठक में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान और तेज किए जा सकते हैं।
कुल मिलाकर अमित शाह का यह दौरा एक नियमित समीक्षा नहीं, बल्कि नक्सलवाद के खिलाफ तय समयसीमा से पहले आखिरी रणनीतिक बैठक के रूप में देखा जा रहा है, जिसका असर आने वाले महीनों में जमीनी हालात पर साफ नजर आ सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



