इस कार्ड में साफ लिखा गया है कि कार्यक्रम में आना अनिवार्य नहीं है। रिश्तेदार चाहें तो घर बैठे QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन शगुन भेज सकते हैं। दूल्हे का कहना है कि इसका मकसद लोगों को देर रात सफर की परेशानी और जोखिम से बचाना है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्ड
बागपत में यह शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्ड में आग्रह किया गया है कि केवल रस्म निभाने के लिए दूर-दराज से सफर कर समय और पैसा खर्च न करें। बल्कि डिजिटल तरीके से ही वर-वधु को आशीर्वाद स्वरूप शगुन दें।
बताया जा रहा है कि शादी के कार्ड पर QR कोड छपवाने का विचार खुद दूल्हे का है। जब उससे इसकी वजह पूछी गई तो उसने इसे पूरी तरह गंभीर और सोच-समझकर लिया गया फैसला बताया।
हादसों से बचाने की सोच
दूल्हे के अनुसार, आए दिन खबरें आती हैं कि शादी में आते-जाते देर रात सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसी खतरे को देखते हुए उसने QR कोड का रास्ता चुना। इससे लोगों को सफर की मजबूरी नहीं रहेगी और समय व धन की बचत भी होगी।
आज बहन की, कल खुद की शादी
यह मामला बागपत के दोघट कस्बे का है। यहां रहने वाले आकाश बाल्मीकि की बहन की शादी 7 फरवरी को है, जबकि खुद आकाश की शादी 8 फरवरी को होने जा रही है। आकाश ने दोनों शादियों का विवरण एक ही कार्ड में QR कोड के साथ छपवाया है।
कार्ड में यह भी लिखा गया है कि जो रिश्तेदार कन्यादान, मुंहदिखाई या अन्य रस्मों पर शगुन देना चाहते हैं, वे QR कोड स्कैन कर घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
व्हाट्सऐप से भेजा निमंत्रण
आकाश ने बताया कि उसने कार्ड छपवाकर घर-घर देने की बजाय व्हाट्सऐप के जरिए रिश्तेदारों को भेजा है। उसके कई रिश्तेदार दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ जैसे दूर के शहरों में रहते हैं। केवल शगुन देने के लिए लंबा सफर तय करना उनके लिए मुश्किल होता।
इस डिजिटल सुविधा से रिश्तेदारों को राहत मिली है और इसी वजह से यह अनोखा शादी कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



