मामला देवरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, फरदफोड़ निवासी 57 वर्षीय लखन देवांगन दोपहर के समय आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। उस वक्त केंद्र में बच्चे भोजन कर रहे थे।
बताया गया कि आरोपी ने पहले बच्चों को बाहर जाने के लिए कहा और सहायिका को भी केंद्र से बाहर कर दिया। इसके बाद उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
आरोप है कि उसने 54 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उगेश्वरी देवांगन पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौ.त हो गई। घटना के बाद आरोपी ने उसी केंद्र के भीतर फां.सी लगाकर अपनी भी जान दे दी।
सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
देवरी थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 13 जनवरी को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दु.ष्क.र्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उसे जेल भेजा गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने यह कदम उठाया।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम और इसके पीछे की वजहों की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



