रायपुर जा रही बस में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक,ड्राइवर ने समय रहते बचायी 50 यात्रियों की बची जान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, बलौदाबाजार जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ ने 50 यात्रियों की जान बचा ली। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार राजधानी ट्रेवल्स की यह बस सोमवार सुबह करीब 8 बजे बलौदाबाजार से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। करीब 9 बजे जब बस भैंसा गांव के पास पहुंची, तभी इंजन की ओर से अचानक धुआं निकलने लगा।

Balodabazar Bus A*g VIDEO – रायपुर जा रही यात्री बस जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित

कुछ ही पलों में धुएं ने आग का रूप ले लिया और लपटें तेजी से बस में फैलने लगीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने बिना समय गंवाए बस को सड़क किनारे रोका और तुरंत सभी दरवाजे खोल दिए।

ड्राइवर ने यात्रियों से बस से नीचे उतरने की अपील की। सभी यात्रियों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों के उतरते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बस में सफर कर रहे यात्री पवन ने बताया कि ड्राइवर ने समय रहते सही फैसला लिया, जिससे सभी यात्रियों की जान बच सकी। उनका कहना था कि अगर कुछ देर भी हो जाती, तो हालात गंभीर हो सकते थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों को प्राथमिक सहायता दी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान के अनुसार इंजन में खराबी इसकी वजह हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई थी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J