विज्ञापन

छिपकर शादी, फिर खूनी प्लान! हमउम्र बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 20 साल छोटी पत्नी ने आरक्षक पति को मौत के घाट उतारा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां दूसरी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ प्रधान आरक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी किनारे रेत में दफना दिया गया, ताकि किसी को भनक न लगे।

मामला थाना बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम सतिसेमर का है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। दोनों ने पहले ही छिपकर शादी कर ली थी और इसी कारण पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

प्लानिंग के तहत आरोपी बॉयफ्रेंड ने प्रधान आरक्षक को बलरामपुर बुलाया। जैसे ही वह तय स्थान पर पहुंचा, आरोपी ने धोखे से लोहे की खुरपी से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने शव को सेंदुर नदी के दूसरे किनारे ले जाकर रेत में गाड़ दिया। पहचान छिपाने के लिए मृतक का मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और आधार कार्ड भी छिपा दिए गए। इसके बाद आरोपी सामान्य तरीके से रह रहा था, ताकि किसी को शक न हो।

यह मामला 29 जनवरी 2026 को सामने आया, जब ग्रामीणों ने शाम के समय सेंदुर नदी के पास रेत में दबा शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। शव काफी सड़ा-गला होने के कारण पहचान तत्काल नहीं हो सकी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई, जिससे हत्या की बात साफ हो गई। जांच के बाद 31 जनवरी 2026 को शव की पहचान 51 वर्षीय विश्वनाथ केरकेट्टा के रूप में हुई, जो रायगढ़ जिले के ग्राम सालियापारा का निवासी था और दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले की परतें खोलीं। जांच में सामने आया कि मामला लव अफेयर से जुड़ा हुआ है।

करीब 10-12 साल पहले बलरामपुर में पदस्थापना के दौरान विश्वनाथ ने क्लॉस्टिका केरकेट्टा से दूसरी शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। वर्ष 2024 में बच्चों की पढ़ाई के लिए क्लॉस्टिका को रायपुर भेजा गया था।

इसी दौरान 2023 में क्लॉस्टिका की फेसबुक के जरिए विवेक टोप्पो नामक युवक से पहचान हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में तातापानी मंदिर में छिपकर शादी कर ली गई। विश्वनाथ को इसकी जानकारी लगने के बाद घर में विवाद बढ़ गया।

विवेक के बुलावे पर विश्वनाथ 12 जनवरी 2026 को छुट्टी लेकर दंतेवाड़ा से बलरामपुर पहुंचा। 14 जनवरी को उसे सेंदुर नदी किनारे बुलाया गया, जहां पहले से तय साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी विवेक टोप्पो और क्लॉस्टिका केरकेट्टा को गिरफ्तार कर 3 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि तेज और सटीक जांच के चलते इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J