8 साल के प्यार का खौफनाक अंत: शादी के 2 महीने बाद पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या की, शव को फंदे से टांग कर रची आत्महत्या की साजिश

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बरेली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 8 साल के बेइंतहां प्यार का अंत एक खौफनाक हत्या में हुआ। शादी को अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि पति को अपनी जान गंवानी पड़ी। शुरुआत में यह मामला आत्महत्या माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई की परतें खोल दीं।

यह मामला थाना इज्जतनगर क्षेत्र के कैलाशपुरम मोहल्ले का है। यहां इंडियन वेटनरी रिसर्च सेंटर (IVRI) में संविदाकर्मी जितेंद्र यादव किराए के मकान में रह रहा था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे के रोशनदान से मफलर के सहारे लटका मिला। पैर नीचे रखे स्टूल पर टिके थे और जीभ बाहर निकली हुई थी, जिससे पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा था।

8 साल के प्यार का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर शव को फंदे से टांगा

लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि जितेंद्र की मौत गला दबाने से हुई थी। हत्या के बाद शव को फंदे पर टांग दिया गया, ताकि पूरा मामला आत्महत्या जैसा लगे। फॉरेंसिक जांच ने भी इस बात की पुष्टि कर दी।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पत्नी ज्योति जितेंद्र पर दबाव बना रही थी। वह पुस्तैनी संपत्ति बेचकर शहर में घर और एक फोर व्हीलर अपने नाम से खरीदने की मांग कर रही थी। ऐसा न करने पर दहेज उत्पीड़न के केस में फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी।

वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घटना से पहले ऑनलाइन जुआ खेलने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि वारदात के वक्त ज्योति ने आखिरी कॉल अपने मायके में की थी। इसके बाद पुलिस ने ज्योति और उसके परिजनों को हिरासत में लिया।

शुरुआत में इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएं लगाई गई थीं, लेकिन हत्या की पुष्टि होने के बाद केस को हत्या की धाराओं में बदल दिया गया। पुलिस के अनुसार पत्नी ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

सीओ ने बताया कि थाना इज्जतनगर में क्राइम नंबर 66/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। हत्या का खुलासा होने के बाद पत्नी ज्योति, उसके पिता कालीचरण और मां चमेली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J