भिलाई नगर भट्टी थाना क्षेत्र के कैंप-2 निवासी 61 वर्षीय महादेव बाघमारे मसाला व्यापार का काम करते हैं। वे रोज की तरह 22 फरवरी की रात करीब 10:40 बजे मरोदा बाजार से अपनी टीवीएस एक्सल से घर लौट रहे थे।
शिकायत के बाद भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5) और 304(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और प्रार्थी से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि ब्रिज के पास कैमरा नहीं होने से स्पष्ट फुटेज नहीं मिल सका है। मामले की जांच जारी है।
इधर, दुर्ग जिले में दो और झपटमारी की घटनाएं सामने आई हैं। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में 22 फरवरी की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से स्कूटी सवार युवक ने सोने की चेन खींच ली। चेन करीब ढाई तोला की थी, जिसमें से डेढ़ तोला हिस्सा लेकर युवक भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं कुम्हारी थाना क्षेत्र में भी अनोखी झपटमारी का मामला सामने आया। अहिवारा निवासी मोहम्मद अशरफ उर्फ सुल्तान कुरैशी 22 फरवरी की शाम ग्राम अकोला कपासबाड़ी से भेड़ खरीदकर लौट रहे थे। केडिया नाला के आगे पंचदेवरी तिराहा कच्चे मार्ग पर स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनका पीछा कर एक भेड़ और 5 हजार रुपए नकद ले लिए।
इस मामले में कुम्हारी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है। आरोपियों को कुम्हारी चौक पर कान पकड़कर पैदल चलाया गया।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से आम लोगों में चिंता बढ़ी है। अगर आप भी इस तरह की किसी संदिग्ध गतिविधि को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

