जानकारी के मुताबिक, ट्रक (क्रमांक TS 05 UB 2355) रायपुर की ओर जा रही थी। समय करीब 2.20 बजे का था, जब यह घटना हुई। रात की खामोशी के बीच अचानक हुए इस घटनाक्रम से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
स्थिति को समझते हुए दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने साहस दिखाते हुए केबिन के अंदर घुसकर आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो बड़ा धमाका हो सकता था।
ट्रांसफार्मर से टक्कर के कारण आसपास का इलाका भी खतरे की जद में आ गया था। लेकिन दमकल और पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
आ-ग बुझाने के बाद ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पुलिस व दमकल की मदद से भिलाई-3 थाने में खड़ा करवाया गया। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

