विज्ञापन

भिलाई में दिल दहला देने वाली पशु क्रूरता: लोहे के हथौड़े से घरेलू पशु की ह-त्या, आरोपी गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में पशु क्रूरता का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया।

छावनी थाना क्षेत्र में घरेलू पशु के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी ह-त्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 05 फरवरी 2026 को थाना छावनी पुलिस को सूचना मिली कि सुंदर नगर नाला के पास जलेबी चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घरेलू पशु पर लोहे के हथौड़े से ह-मला किया, जिससे पशु की मौके पर ही मौत हो गई।

भिलाई पशु क्रूरता मामला छावनी थाना आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही छावनी पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। पुलिस ने इस घटना को पशु क्रूरता का गंभीर अपराध मानते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई की।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 81/2026 के तहत धारा 325(3) बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान बाबूराव उर्फ पण्डू (उम्र 55 वर्ष), निवासी थाना छावनी क्षेत्र, जिला दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।

इस प्रकरण में आरोपी के कब्जे से एक लोहे का हथौड़ा भी बरामद किया गया है, जिसका उपयोग पशु पर हमला करने में किया गया था। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पूरी कार्रवाई में थाना छावनी के थाना प्रभारी एवं विवेचना टीम की भूमिका त्वरित और सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी पशुओं के साथ क्रूरता या अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J