सुपेला घड़ी चौक पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एकत्रित हुईं। उनके हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे थे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और इस घटना को देश की छवि धूमिल करने वाला कृत्य बताया।
भिलाई में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि AI समिट जैसे वैश्विक मंच पर भारत की तकनीकी क्षमता और नवाचार को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाता है। ऐसे अवसर पर अर्धन-ग्न होकर विरोध करना असंवेदनशील कदम है, जिससे देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी उठी। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में इस प्रकार का प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है। कार्यक्रम के अंत में राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया।
गौरतलब है कि AI समिट में हुए इस विरोध के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा और उसकी युवा इकाइयों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

