विज्ञापन

Bhilai Breaking: बोर्ड एग्जाम से 4 दिन पहले 10वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, दुर्ग में 17 साल के नाबालिग की चाकू से ह-त्या से सनसनी

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई और दुर्ग जिले से एक ही दिन में दो दर्दनाक खबरों ने लोगों को झकझोर दिया है। एक तरफ बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने फं-दा लगाकर अपनी जान दे दी, तो वहीं दुर्ग में 17 साल के नाबालिग की चाकू से ह-त्या कर दी गई।

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नारायणी साहू, जो आत्मानंद विद्यालय हाउसिंग बोर्ड में कक्षा 10वीं की छात्रा थी, ने यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार सीजी बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होनी है। सोमवार को वह स्कूल से एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी।

10वीं छात्रा की मौत और दुर्ग में नाबालिग की चाकू से ह-त्या मामला

बताया जा रहा है कि वह रात करीब 12 बजे तक पढ़ाई करती रही। सुबह करीब 5 बजे परिजनों ने देखा कि वह कमरे में फं-दे पर लटकी हुई है। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा पढ़ाई और बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव में थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी घटना दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। शांति नगर शिव मंदिर के सामने 17 वर्षीय नानू गोंड उर्फ छय की चाकू से हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक नानू शांति नगर का रहने वाला था और शादियों में घोड़ी चलाने का काम करता था। महाशिवरात्रि के मौके पर चल रही भगवान की बारात में वह नाच-गाना कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया।

विवाद बढ़ते ही युवकों ने चाकू निकालकर उस पर कई वार कर दिए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले भी उसका किसी युवक से विवाद हुआ था। उसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मोहन नगर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने 4 से 5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर के अनुसार मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J