विज्ञापन

भिलाई BSP टाउनशिप में बिजली बिल बकाया तो कटेगा कनेक्शन,15 दिन बाद भुगतान न करने पर कटेगा कनेक्शन!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई टाउनशिप में अब बिजली बिल को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिल जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई का अभियान शुरू कर दिया है।

बीएसपी टाउनशिप प्रशासन दुकानों और आवासीय मकानों के लंबित बिजली बिलों की वसूली में जुट गया है। अधिकारियों के अनुसार विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 56 के तहत बिल का भुगतान नहीं करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

Bhilai BSP Electricity Action Image Title

इसी के तहत संबंधित दुकानदारों, मकान मालिकों और अन्य उपभोक्ताओं को विधिवत नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

प्रशासन ने साफ किया है कि नोटिस जारी होने के 15 दिन बाद भी यदि बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो बिजली आपूर्ति विच्छेदन यानी कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया आगे भी लगातार जारी रहेगी और बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित की जाएगी।

अगर आप भी टाउनशिप क्षेत्र में रहते हैं या दुकान संचालित करते हैं, तो समय पर बिजली बिल जमा करें और असुविधा से बचें। ऐसी ही लोकल और जरूरी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J