भिलाई में लिफ्ट के बहाने यु-वक पर जा-न-लेवा ह- म- ला, कटर से सीने व हाथ पर वार, आरोपी फरार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के कैंप-1 इलाके में शनिवार को लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक पर जा-न-लेवा ह- म- ला कर दिया गया। बाइक से उतरते ही आरोपियों ने क-ट-र से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जनता स्कूल, कैंप-1 के पास दो युवकों ने पहले लिफ्ट मांगी। जब पीड़ित ने मना किया तो दोनों लगातार दबाव बनाते रहे।

Bhilai Camp-1 Lift Attack Case

घायल ऋतिक चौधरी, निवासी संतोषी पारा वार्ड-33, ने बताया कि वह गौरव पथ आम्रपाली के पास आलू-पराठा की दुकान लगाता है। शनिवार को वह दुकान का सामान लेने जा रहा था, तभी रास्ते में दो यु- वकों ने उसे रोक लिया और जनता स्कूल तक छोड़ने की बात कही।

शुरुआत में ऋतिक ने इनकार किया, लेकिन दोनों के बार-बार कहने पर उसने उन्हें जनता स्कूल के पास उतार दिया।

ऋतिक के अनुसार, गाड़ी से उतरते ही दोनों ने उसे थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर तीनों के बीच हाथा-पाई शुरू हो गई।

इसी दौरान मिलन चौक निवासी सुशांत नामक यु- वक ने कटर निकालकर ऋतिक के सीने और हाथ पर वार कर दिया। इस ह- म- ले में ऋतिक को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऋतिक का कहना है कि वह दोनों आरोपियों को पहचानता है और उन्हें आसानी से पहचान सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अपने आसपास हो रही घटनाओं को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J