मामला Bhilai के छावनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार City Union Bank की नंदिनी रोड, छावनी स्थित शाखा में 20 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे एक व्यक्ति सोने के जेवर गिरवी रखकर लोन लेने पहुंचा।
शाखा प्रबंधक अनुराग बंधु को जेवरों पर संदेह हुआ। इसके बाद बैंक के स्वर्ण आभूषण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता से जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि सभी जेवर नकली हैं। आभूषणों पर 833 और 916 कैरेट का हॉलमार्क अंकित था, लेकिन जांच में यह फर्जी पाया गया।
जांच के बाद बैंक को किसी बड़े फर्जी गिरोह की आशंका हुई। तुरंत छावनी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बैंक प्रबंधक का कहना है कि यदि समय रहते पहचान नहीं होती तो बैंक को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति हो सकती थी।
थाना छावनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 01 हार, 02 कंगन, 02 चैन, 01 ब्रेसलेट और 01 अंगूठी समेत कुल 113 ग्राम नकली सोने के जेवर जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज कुमार पातरा (37 वर्ष) निवासी राघा नगर, थाना घाटला, जिला मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में प्रेम सागर चौक, बैगा पारा, दुर्ग में रह रहा था।पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

