पदुमनगर, चरोदा निवासी 36 वर्षीय रूखमणी पाण्डेय ने रविवार को थाना पुरानी भिलाई में शिकायत दर्ज कराई। रूखमणी घरों में काम और खाना बनाने का कार्य करती हैं।
पीड़िता ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को दो अज्ञात महिलाएं उनके घर पहुंचीं। उन्होंने दावा किया कि यदि रूखमणी ईसाई धर्म अपना लेंगी तो उनकी बीमारी ठीक हो जाएगी, आर्थिक मदद मिलेगी और जीवन की परेशानियां खत्म हो जाएंगी। रूखमणी द्वारा इनकार करने पर महिलाएं वहां से चली गईं।
इसके बाद 1 फरवरी रविवार को वही दोनों महिलाएं एक बार फिर रूखमणी के घर आईं। इस बार उन्होंने और अधिक प्रलोभन देते हुए ईसाई धर्म अपनाने, बाइबिल पढ़ने, इलाज में सहायता, आर्थिक सहयोग और बेटी की शादी में मदद देने की बात कही।
रूखमणी और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी थाना पुरानी भिलाई पहुंचकर पुलिस को दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध धारा 299 बीएनएस एवं धारा 04 छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारिका डाडिंगे (42 वर्ष), निवासी खुर्सीपार और प्रियंका साईमन (33 वर्ष), निवासी कुम्हारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



