पहला मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। 4 फरवरी 2026 को कुमार दास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कोसा नगर स्थित अपने घर की सफाई के दौरान उनके भाई अरूप दास से घर आने की बात को लेकर कहासुनी हो गई।
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 202/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया। जांच के बाद आरोपी प्रणव कुमार दास (43 वर्ष), निवासी कोसानाला, सुपेला को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
दूसरी कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुई। 14 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि पं. दीनदयाल मिनी स्टेडियम के पास टॉयलेट के करीब दो लोग अवैध रूप से नशीले सिरप और कैप्सूल बेच रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान इफ्तेखार खान (39 वर्ष), निवासी गांधी नगर भिलाई-03 और मोहम्मद अब्बास रजा (30 वर्ष), निवासी सेक्टर-02 भिलाई भट्ठी के रूप में हुई। उनके पास से लाखों रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं।
दुर्ग पुलिस ने साफ किया है कि अ.प.रा.ध और न.शे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
ऐसी ही स्थानीय और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



