जिले में मादक पदार्थों और नशे के अवैध कारोबार की जानकारी साझा करने के लिए पुलिस विभाग ने टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया है। इस नंबर पर आम नागरिक नशे के शिकार व्यक्ति, ड्रग्स बेचने वालों या इस अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी दे सकते हैं।
जन-जागरूकता को मजबूत करने के लिए यह टोल फ्री नंबर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के करीब 500 ऑटो और ई-रिक्शा पर चस्पा किया गया है। इन वाहनों को डीआईजी विजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, ताकि यह संदेश सीधे आम लोगों तक पहुंचे।
इस मौके पर डीआईजी विजय अग्रवाल ने कहा कि ऑटो चालक आम जनता के सीधे संपर्क में रहते हैं, इसलिए वे इस अभियान का अहम हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1933 एक महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर है, जिस पर कोई भी व्यक्ति ड्रग्स से संबंधित जानकारी साझा कर सकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति नशे का शिकार है, ड्रग्स, गांजा या अवैध शराब बेच रहा है, या इन अवैध कारोबारों से जुड़ी कोई भी सूचना है, तो तुरंत 1933 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



