भिलाई-दुर्ग में बदला मौसम का मिजाज: सुबह ठंड, दोपहर में धूप, 2 दिन हल्की बारिश के आसार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई-दुर्ग में शनिवार को मौसम का रंग बदला-बदला नजर आया। सुबह से आसमान में कपासी बादलों की परत छाई रही, जिससे धूप पूरी तरह नहीं निकल सकी। लोगों ने दिनभर हल्की ठंडक और उमस का मिला-जुला असर महसूस किया।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे भारतीय भूमध्य रेखीय सागर के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए और मजबूत हो सकता है।

Bhilai Durg Weather Update February

मौसम विशेषज्ञ हरिप्रसाद चंद्रा ने जानकारी दी कि इस मौसमी तंत्र के असर से प्रदेश में समुद्र की ओर से नमी आ रही है। यही वजह है कि भिलाई-दुर्ग और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा। इसके कारण रात में पहले जैसी कड़ाके की ठंड महसूस नहीं हो रही है।

वहीं दिन का अधिकतम तापमान लगभग 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की मौजूदगी से तेज धूप से राहत जरूर मिली, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना कम है। हालांकि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 23 और 24 फरवरी को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। यदि यह सिस्टम और सक्रिय हुआ तो ट्विनसिटी में भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J