भिलाई में तेज रफ्तार का कहर: बाइक-ट्रक भिड़ंत में 1 की मौत, साथी गंभीर, ड्राइवर फरार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बाइक और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ। बाइक सवार दो युवक सुबह काम पर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

Bhilai Industrial Area Road Accident

हादसे में भूपेंद्र नामक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और खुर्सीपार इलाके में किराए के मकान में रहता था। रोज की तरह वह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर जा रहा था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घायल युवक को तुरंत भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J