यह पूरा मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय राजिंदर कौर अपने लिव-इन पार्टनर राजा नाथ (नाग) के साथ सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में पिछले तीन साल से रह रही थी। बताया गया कि महिला राजिंदर पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं।
घटना 5 फरवरी की रात की है। उस वक्त राजिंदर कौर और उसका पार्टनर साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक राजिंदर के नाक से ब्लड आने लगा। पहले तो ब्लड रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ती चली गई।
हालत गंभीर होने पर राजा नाथ की मां उसे जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 6 फरवरी को मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना के बाद राजिंदर कौर के परिजनों ने ह-त्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि राजिंदर और उसके लिव-इन पार्टनर के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। राजिंदर की भांजी कृतिका ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें 6 फरवरी दोपहर करीब 2 बजे दी गई, जो उन्हें काफी देर से मिली।
परिजनों का आरोप है कि जब-जब राजिंदर घर आती थी, उसके शरीर पर चोट के निशान नजर आते थे। इसी वजह से परिवार को शक है कि उसकी मौत स्वाभाविक नहीं है।
वहीं, बेटे परमजीत सिंह और आदित्य सिंह ने बताया कि उनकी मां रोज उनसे बात करती थी और किसी बड़ी परेशानी का जिक्र नहीं करती थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।
पति हरविंदर सिंह ने बताया कि राजिंदर बच्चों से मिलने आती-जाती रहती थी, लेकिन पिछले 15 दिनों से वह घर नहीं आई थी। हालांकि, फोन पर संपर्क बना हुआ था। अचानक म*ौत की खबर मिलने से परिवार सदमे में है।
भट्टी थाना टीआई प्रकाश कांत ने बताया कि मामले को संदिग्ध मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



