मामला दुर्ग जिले के भिलाई नगर रेलवे स्टेशन का है। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जीआरपी चौकी के प्रधान आरक्षक सलीम अहमद के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है और प्रारंभिक जांच में उसके ट्रेन की चपेट में आने की बात सामने आई है।
पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पूरे मामले की विवेचना की जा रही है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति ने काले रंग की शर्ट और नीले रंग की पेंट पहन रखी थी।
अज्ञात पुरुष के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। जीआरपी दुर्ग द्वारा आसपास के थानों और संबंधित माध्यमों से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



