जानकारी के अनुसार, आशीष नगर पश्चिम, रिसाली निवासी 52 वर्षीय सरोज वर्मा सोमवार को नेवई थाना पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र होशांग वर्मा उन्हें दूसरे धर्म को अपनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।
प्रार्थिया के मुताबिक, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं, घर में तोड़फो-ड़ की और जा-न से मा-रने की ध-मकी भी दी।
शिकायत में यह भी बताया गया कि घर में रखी धार्मिक मूर्तियों को हटाकर फेंक दिया गया और पूजा-पाठ में बाधा उत्पन्न की गई।
मामले की जांच के बाद नेवई थाना पुलिस ने आरोपित होशांग वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 और 299 के साथ ही छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धारा 3 और 4 के तहत अपराध दर्ज किया।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



