भिलाई : हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट से 27 वर्षीय युवती की ऑन द स्पॉट मौत, युवक गंभीर घायल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौ.त हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना रायपुर से भिलाई आने वाले मार्ग पर चरोदा GRP चौकी के पास रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे की तस्वीर

मृतिका की पहचान 27 वर्षीय गूंजा चतुर्वेदी के रूप में हुई है। वह सुभाष मार्केट ज़ोन-2, वार्ड 31, बापू नगर खुर्सीपर की रहने वाली थी। हादसा इतना भीषण था कि गूंजा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इस दुर्घटना में 41 वर्षीय दीपक मोंगराज गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक उड़िया मोहल्ला, वार्ड 33 खुर्सीपार भिलाई के निवासी हैं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक और युवती रायपुर की ओर से भिलाई आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने से ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूरा मामला भिलाई-3 (पुरानी भिलाई) थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J