मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-8, 6B स्ट्रीट-8 निवासी खेड़ूराम देवांगन (55), जो बीएसपी कर्मचारी हैं, रात करीब 9:30 से 11:30 बजे के बीच अपने परिवार के साथ घर में भोजन कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग लड़का पीछे के दरवाजे से कूदकर घर में घुस आया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने नकाब और ग्लव्स पहन रखे थे। उसके हाथ में लोहे की रॉड थी। घर में दाखिल होते ही उसने अचानक ह.म.ला शुरू कर दिया।
इस दौरान खेड़ूराम देवांगन के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें करीब 16 टांके लगाए गए हैं। उनकी बड़ी बेटी गरिमा देवांगन (26), जो बीएमएस डॉक्टर हैं, को भी रॉड लगने से गहरी चोट आई और 6 टांके लगाने पड़े। छोटी बेटी लिपिका देवांगन (23), जो पुणे में निजी नौकरी करती हैं, को भी चोट आई है और 3 टांके लगे हैं।
हमले के दौरान मां उमेश्वरी देवांगन (47) ने परिवार को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने हाथ-पैर से मा.र.पी.ट की, जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया।
घायल अवस्था में खेड़ूराम देवांगन किसी तरह घर से बाहर निकले और मदद के लिए आवाज लगाई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को कस्टडी में ले लिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ह.त्.या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ह.म.ले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



