भिलाई स्टील प्लांट में 210 किलो कॉपर केबल चोरी की कोशिश नाकाम, CISF ने एक आरोपी दबोचा, साथी फरार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में कॉपर केबल चोरी की एक बड़ी कोशिश को CISF ने समय रहते नाकाम कर दिया। त्वरित कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आरोपी को मौके से दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 03 फरवरी 2026 को प्रथम पारी में ASI डोमाजी सातपुते जोरातराई गेट पर पारी प्रभारी के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सुबह करीब 6:20 बजे QRT कर्मियों की नजर जल भवन के पीछे स्थित प्रोपेन प्लांट के सुनसान इलाके में खड़ी एक हुंडई सेंट्रो कार पर पड़ी, जो संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी।

Bhilai Steel Plant Copper Cable Theft CISF Action 210 Kg Cable Recovered Bhilai News

जैसे ही QRT टीम पूछताछ के लिए पहुंची, वाहन चालक कार लेकर भागने लगा। पीछा करने पर OHP-A लोकेशन, SE रेलवे गेट के पास दो लोग कार छोड़कर फरार होने लगे। CISF कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ाकर पीछा किया और सुबह करीब 6:30 बजे एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम संतोष निषाद, पिता स्वर्गीय लखन निषाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, उत्कल नगर, भिलाई जिला दुर्ग बताया। आरोपी के पास कोई वैध गेट पास नहीं मिला। पूछताछ में उसने बताया कि उसका साथी चॉकलेटी यादव कार की चाबी लेकर भाग गया, जिसके पास NSPCL कर्मचारी के गेट पास की रेप्लिका थी।

वाहन की तलाशी के दौरान कार से स्क्रैप कॉपर केबल बरामद की गई। कार की पिछली सीट के नीचे चोरी के उद्देश्य से बनाई गई विशेष कैविटी भी पाई गई। बरामद कॉपर केबल का कुल वजन 210 किलोग्राम निकला।

जब्त की गई सामग्री को बीएसपी भिलाई के महाप्रबंधक (PBS) जी.पी. कुर्रे के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां इसे बीएसपी की संपत्ति के रूप में पहचान करते हुए संपत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया। बरामद कॉपर केबल की अनुमानित कीमत ₹1,36,500 आंकी गई है।

इस मामले में थाना भिलाई भट्ठी में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 0022/26 के तहत आरोपी संतोष निषाद के खिलाफ धारा 25-LCG, 26-LCG एवं 303(2)-BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J