शाम को जब बच्चे ट्यूशन पढ़ने पहुंचे तो घर पर कोई नजर नहीं आया। बच्चों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों ने भी पुकारा, फिर भी सन्नाटा रहा। इसी दौरान घर के अंदर से धुआं निकलता दिखा तो पड़ोसियों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी।
डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तो बाथरूम में आ.ग लगी हुई थी। अंदर एक महिला जली हुई हालत में मिलीं, जिनकी मौ.त हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, सीएसपी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
पुलिस जांच में घर से एक सु-सा-इड नोट मिला है। उसमें रजनी ने अपनी शारीरिक परेशानी का जिक्र करते हुए इस कदम के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। हालांकि पुलिस ने नोट को सार्वजनिक नहीं किया है।
रजनी देवांगन का परिवार सामान्य आर्थिक स्थिति वाला बताया जा रहा है। उनके पति एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। बेटा डॉक्टर है और बेटी रायपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। प्रारंभिक जानकारी में ज.लने से मौ.त की पुष्टि की बात सामने आई है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार घटनास्थल पर माचिस की तीली भी मिली है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई है। अभी तक किसी तरह की शंका या दु.र्घटना जैसी बात सामने नहीं आई है।पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



