22 साल की गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप के गुस्से में युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, 6 महीने पहले इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्यार, शक और ब्रेकअप का गुस्सा… बिलासपुर में एक रिश्ते का अंत खून से हुआ। ब्रेकअप से नाराज गर्लफ्रेंड ने अपने ही बॉयफ्रेंड के दिल पर चाकू गोदकर उसकी जान ले ली। यह दिल दहला देने वाली वारदात इलाके में सनसनी बन गई है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक रोशनी सूर्यवंशी (22) मंगलवार सुबह चाकू लेकर अपने बॉयफ्रेंड कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) से मिलने उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर युवती ने युवक के सीने पर चाकू से वार कर दिया।

Bilaspur Love Affair Murder Case – Girlfriend Stabbed Boyfriend to Death

बताया जा रहा है कि रोशनी को शक था कि ब्रेकअप के बाद कामता किसी दूसरी लड़की से दोस्ती करने लगा है। इसी शक और गुस्से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक युवक BJP नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी का भांजा था।

कामता प्रसाद सूर्यवंशी मूल रूप से रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा का रहने वाला था। वह सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में अंजू लाल के मकान में किराए से रहता था और होटल में काम करता था।

करीब छह महीने पहले कामता और रोशनी की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। शुरू में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था।

ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को कॉल और मैसेज पर ब्लॉक कर दिया था। इससे नाराज होकर रोशनी मंगलवार (3 फरवरी) की सुबह उससे मिलने उसके घर पहुंची। दरवाजा खुलते ही उसने मोबाइल दिखाने को कहा, इसी बात पर झगड़ा बढ़ गया और उसने चाकू से सीने पर वार कर दिया।

झगड़े की आवाज सुनकर रूम पार्टनर बाहर निकला। युवक को खून से लथपथ देखकर उसने शोर मचाया। मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

फिलहाल पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती को शक था कि बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप के बाद किसी दूसरी युवती से दोस्ती कर ली है, इसी गुस्से में वह चाकू मारने के इरादे से उसके घर पहुंची थी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J