विज्ञापन

बिलासपुर में डबल सनसनी! सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिये से खुद को पहुंचाई चोट, उधर सराफा कारोबारी पर हथौड़े से वार कर 3.35 करोड़ की लूट..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में एक ही दिन दो बड़ी घटनाओं ने शहर में हलचल मचा दी। एक ओर सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने खुद को गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश की, तो दूसरी ओर सराफा कारोबारी से 3 करोड़ 35 लाख रुपये की बड़ी लूट की वारदात सामने आई।

पहली घटना बिलासपुर सेंट्रल जेल की है। जेल के किचन में काम कर रहे कैदी विकास कश्यप ने सब्जी काटने वाले हंसिया से अपने गले पर वार कर खु-द-कुशी की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर जेल स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।Bilaspur Double Sensation – Central Jail Incident And 3.35 Crore Sarafa Loot Case

जानकारी के मुताबिक पेंड्रा निवासी विकास कश्यप ह-त्या के मामले में सजा काट रहा है। वर्ष 2024 में उसे आजीवन कारावास हुआ था। फिलहाल उससे जेल के किचन में भोजन बनाने का काम लिया जा रहा था। मंगलवार सुबह काम के दौरान उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल उसके होश में आने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

दूसरी बड़ी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है, जहां राजकिशोर नगर निवासी सराफा कारोबारी संतोष तिवारी पर प्लानिंग के तहत हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

मंगलवार रात करीब 8.30 बजे वे दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे। बीएसएनएल ऑफिस गली के पास एक सफेद कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। विवाद के बहाने बदमाशों ने पिस्टल तान दी और हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए।

झूमाझटकी के दौरान पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश उनकी कार समेत करीब 2 किलो 200 ग्राम सोना और 3 लाख 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। कुल मिलाकर 3 करोड़ 35 लाख की लूट हुई।

घायल संतोष तिवारी किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों के साथ थाने पहुंचे। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर पर 50 टांके लगाए गए और आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस, सीएसपी, एएसपी और आईजी रामगोपाल गर्ग मौके पर पहुंचे। शहर और आसपास के जिलों में नाकेबंदी की गई।

जांच में सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल कार और बाइक चोरी की थीं। शहर के आउटर इलाके उरतुम के पास कारोबारी की कार बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि आधा दर्जन से ज्यादा लोग इस घटना में शामिल हो सकते हैं।

सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों को पीछा करते देखा गया है। मौके से एक मैगजीन और कुछ राउंड्स बरामद किए गए हैं। पुलिस तकनीकी इनपुट और सर्च ऑपरेशन के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J