विज्ञापन

होली से पहले किसानों की बड़ी सौगात: 10,324 करोड़ सीधे खातों में, बिलासपुर में सीएम साय का मेगा किसान सम्मेलन

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : होली से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली खबर सामने आई है। बिलासपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में आज किसानों के खातों में हजारों करोड़ की राशि पहुंचने जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर में बिलासपुर पहुंचेंगे और कृषक उन्नति योजना के तहत 24.28 लाख किसानों के खातों में 10,324.84 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि जारी करेंगे। होली से पहले यह मदद किसानों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं मानी जा रही है।

बिलासपुर किसान सम्मेलन में बड़ी सौगात

सम्मेलन बिल्हा ब्लॉक के ग्राम रहंगी स्थित खेल मैदान में आयोजित होगा। बिलासपुर जिले के 1,25,352 किसानों को 494.38 करोड़ रुपए मिलेंगे। राशि सीधे खातों में पहुंचने से किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री 263 करोड़ 16 लाख 81 हजार रुपए के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें 7 कार्यों का लोकार्पण और 82 का भूमिपूजन शामिल है।

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विधायक धरमलाल कौशिक के साथ देर रात सभास्थल का निरीक्षण किया। मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, बिजली, पार्किंग, पंजीयन काउंटर और मीडिया व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से ही प्रतीकात्मक रूप से हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे और कुछ किसानों से संवाद कर योजना के प्रभाव की जानकारी भी लेंगे। प्रशासन ने बड़ी संख्या में किसानों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं।

सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए पंचायत स्तर पर भी जिम्मेदारी तय की गई है। ब्लॉक अधिकारियों ने पंचायतों को किसानों और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया है। वाहनों की व्यवस्था भी प्रशासनिक स्तर पर की गई है।

जिले में जिन प्रमुख कार्यों की सौगात दी जाएगी, उनमें उच्चस्तरीय पुल, प्रमुख मार्गों का मजबूतीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कें, तखतपुर में नया मातृ-शिशु अस्पताल, बिलासपुर में फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, छात्रावास और सिंचाई नहरों का जीर्णोद्धार शामिल है।

सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से आवागमन आसान होगा और स्वास्थ्य, शिक्षा व सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। किसान सहायता राशि से कृषि निवेश बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री टोकेश साहू करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कृषि मंत्री रामविचार नेताम मौजूद रहेंगे। साथ ही विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडेय और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष रजनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J