लैब टेस्ट रिपोर्ट में साफ हुआ है कि कौवों की मौत की वजह H5N1 इन्फ्लूएंजा वायरस है। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है।
सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कौवों और पोल्ट्री के सभी शवों को बायोसिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत या तो जला दिया जाए या फिर गहरे गड्ढे में दफनाया जाए। प्रशासन ने अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने, प्रभावित क्षेत्रों में पक्षियों की आवाजाही कम करने और तय प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल लागू करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन की ओर से आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी पक्षी की मौत की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें और मृत पक्षियों या जानवरों को हाथों से न छुएं। संक्रमण को रोकने के लिए संक्रमित पक्षियों के शवों को कम से कम 8 फीट गहरे गड्ढे में सुरक्षित रूप से दफनाने के निर्देश दिए गए हैं।
H5N1 क्या है?
H5N1 इन्फ्लूएंजा A वायरस का एक बेहद खतरनाक स्ट्रेन है, जो मुख्य रूप से पक्षियों, खासकर पोल्ट्री और जंगली पक्षियों को संक्रमित करता है। इसे आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है और यह पक्षियों की आबादी में तेजी से फैल सकता है।
हालांकि यह वायरस मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है, लेकिन कभी-कभी इंसानों और अन्य जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है। आम जनता के लिए इसे खतरनाक माना जाता है। इंसानों में संक्रमण के मामले भले ही कम हों, लेकिन जब होते हैं तो वे गंभीर साबित हो सकते हैं। कई मामलों में निमोनिया जैसी गंभीर श्वसन बीमारियां सामने आई हैं।
इस बीच बिहार से भी चिंता बढ़ाने वाली खबरें सामने आई हैं। भागलपुर और दरभंगा में सैकड़ों कौवों की मौत हुई है। कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत क्षेत्र में 100 से अधिक कौवे मृत पाए गए थे। वहीं भागलपुर के नवगछिया इलाके में भी बड़ी संख्या में कौवों की मौत की पुष्टि हुई है।
इन दोनों स्थानों पर कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पॉल्ट्री फार्म को भी अलर्ट पर रखा गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



