बोर्ड छात्रों को बड़ी राहत: शिक्षा विभाग ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा, तनाव और समस्याओं का मिलेगा तुरंत समाधान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत से पहले छात्रों को राहत देने के लिए शिक्षा विभाग ने अहम कदम उठाया है। परीक्षा के दौरान आने वाली परेशानियों और तनाव को कम करने के उद्देश्य से बोर्ड विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है।

यह हेल्पलाइन सेवा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही है। इस सुविधा के जरिए विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे संपर्क कर सकेंगे।

Board Exam Helpline Service Education Department Chhattisgarh Students Support

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सहायता ली जा सकती है।

हेल्पलाइन सेंटर में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये विशेषज्ञ परीक्षा से जुड़े तनाव, मार्गदर्शन और अन्य शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करेंगे।

खास बात यह है कि यह हेल्पलाइन सेवा रविवार के दिन भी कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर छात्रों को हर हाल में मदद मिल सके।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या या तनाव की स्थिति में हेल्पलाइन का लाभ जरूर उठाएं, ताकि बोर्ड परीक्षाएं तनावमुक्त माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J