बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई है। वहीं 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 23 नए उद्योग खोले जाएंगे और पांच शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम बनाए जाएंगे।
बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में बस सेवा शुरू होगी। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बसाने की घोषणा की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा 22 हजार करोड़ रुपए मिले हैं। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ और वन संरक्षण के लिए 930 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। साथ ही 1 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।
सरकार पांच प्रमुख मिशन पर काम करेगी—मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कृष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन और मुख्यमंत्री स्टार्टअप व निपुण मिशन। हर मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए तय किए गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह स्वास्थ्य कारणों से राज्य से बाहर हैं। उनकी अनुपस्थिति में धर्मजीत सिंह सभापति के रूप में आसंदी पर रहे। डॉ. रमन सिंह सर्वाइकल समस्या के चलते कोयंबटूर में भर्ती हैं और उनकी सर्जरी प्रस्तावित है। धरमलाल कौशिक कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
दुर्ग-भिलाई के लिए यह बजट खास माना जा रहा है। अधोसंरचना, शिक्षा और प्रशासनिक सुविधाओं से जुड़ी कई घोषणाएं की गई हैं। भिलाई में व्यावसायिक परिसर के लिए राशि स्वीकृत हुई है। मोहन नगर थाना और मॉडल उप पंजीयक भवन का निर्माण होगा। तकनीकी शिक्षा को मजबूती देने के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं।
महाराजा चौक पर 3 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है, जहां रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव रहता है। फ्लाईओवर बनने से जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
भिलाई में 10 करोड़ रुपए की लागत से कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और नए व्यवसायों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
भिलाई स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) को 50 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त 20 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
दुर्ग में छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CGIT) की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इससे तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनने की उम्मीद है।
भिलाई में मॉडल उप पंजीयक भवन और दुर्ग के मोहन नगर थाना के नए भवन निर्माण को स्वीकृति मिली है। स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में दुर्ग में जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के भवन का निर्माण भी किया जाएगा।
भिलाई के सतनाम भवन में डोम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए और बाबा गुरु घासीदास जयंती आयोजन के लिए हर साल 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।
प्रदेश के इस बजट से विकास की नई उम्मीदें जगी हैं। ऐसे ही भरोसेमंद और लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

