घर में अकेली थीं महिला
मृतका की पहचान रजनी देवांगन के रूप में हुई है, जो ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थीं। बताया गया कि घटना के समय वह घर में अकेली थीं। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजन घर के भीतर गए, जहां बाथरूम में महिला का श.व मिलने से सभी स्तब्ध रह गए।
जानकारी के अनुसार रजनी देवांगन का परिवार सामान्य आर्थिक स्थिति में था। उनका बेटा डॉक्टर है, जबकि बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
बाथरूम में मिले संदिग्ध साक्ष्य
घटनास्थल पर बाथरूम का प्लास्टिक दरवाजा जला हुआ पाया गया। इसके साथ ही अंदर माचिस की एक तीली भी मिली है। इन हालातों को देखते हुए पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
फॉरेंसिक जांच और पीएम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सीएसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ.त के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
आसपास के लोगों से पूछताछ जारी
पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई। फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



