रायपुर। लोक सेवा आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। प्रदेश के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को हल्के रंग के, आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा। काला, गहरा नीला, हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के वस्त्र पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
कार्गो पैंट और किसी भी प्रकार के डिजाइनर परिधान की अनुमति नहीं होगी। हालांकि साधारण जींस या सामान्य पैंट पहनने की छूट दी गई है।
महिलाओं के लिए विशेष निर्देश
महिला अभ्यर्थी आधी बांह की सलवार-कुर्ती या साड़ी के साथ आधी बांह का ब्लाउज पहन सकती हैं। कानों में किसी प्रकार के आभूषण की अनुमति नहीं है। विवाहित महिलाओं को केवल एक नोज पिन और एक मंगलसूत्र पहनने की अनुमति दी गई है।
जूते–चप्पल को लेकर भी सख्ती
मोटे सोल या ऊंची हील वाले जूते पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। अभ्यर्थियों को केवल पतले सोल वाली चप्पल या स्लीपर पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
सीमित वस्तुएं ही ले जा सकेंगे साथ
परीक्षा केंद्र में केवल जरूरी सामग्री ले जाने की अनुमति होगी। इसमें लेबल रहित पारदर्शी पानी की बोतल, प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट, मूल फोटो पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार या ई-आधार) और काले या नीले रंग का बॉल पेन शामिल हैं।
यदि प्रवेश पत्र पर लगी फोटो स्पष्ट नहीं है, तो दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। नाम या फोटो में अंतर होने की स्थिति में संबंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना जरूरी रहेगा।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह रोक
परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की घड़ी, स्मार्टवॉच, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, पेजर या अन्य संचार उपकरण केंद्र में ले जाना सख्त मना है। अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए प्रावधान
जिन अभ्यर्थियों को सहलेखक की अनुमति दी गई है, उन्हें जिला कार्यालय से जारी स्वीकृति पत्र साथ रखना होगा। सहलेखक पर भी परीक्षा के सभी नियम लागू होंगे। चिकित्सकीय कारणों से विशेष जूते या उपकरण की आवश्यकता होने पर जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी।
दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य
आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक सत्र के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी, सिवाय चिकित्सा आपात स्थिति के।
आयोग ने यह भी कहा है कि निर्धारित सूची के अलावा कोई अन्य वस्तु लाने पर उसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। आवश्यकता पड़ने पर तलाशी भी ली जा सकती है। सभी अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण परीक्षा में सहयोग करने की अपील की गई है।
238 पदों के लिए होगी परीक्षा
पीएससी ने 26 फरवरी 2025 को विज्ञापन जारी किया था। कुल 238 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



