रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड और छत्तीसगढ़ राज्य भार पोषण केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के ट्रूअप, वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक की वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR), टैरिफ निर्धारण और पूंजीगत निवेश योजना के अनुमोदन से जुड़ी याचिकाएं दायर की गई हैं।
इन याचिकाओं पर क्षेत्रीय स्तर पर ऑनलाइन जन-सुनवाई आयोजित की जाएगी। आयोग ने बताया कि याचिकाओं का सारांश पहले ही समाचार पत्रों और आयोग की वेबसाइट www.cserc.gov.in पर प्रकाशित किया जा चुका है। इच्छुक उपभोक्ता और संबंधित हितधारक तय तारीखों पर अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से सुनवाई में शामिल हो सकते हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी 2026 को दुर्ग में सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक, बिलासपुर में दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक और राजनांदगांव में दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक जन-सुनवाई होगी।
वहीं 18 फरवरी 2026 को अंबिकापुर में सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक, जगदलपुर में दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक और रायगढ़ में दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक जन-सुनवाई आयोजित की जाएगी।
आयोग ने उपभोक्ताओं, जन-प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों से अपील की है कि वे जन-सुनवाई में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि टैरिफ निर्धारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



