विज्ञापन

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: विजन 2047 पर फोकस, महिलाओं-युवाओं-किसानों के लिए बड़े ऐलान संभव

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ का बहुप्रतीक्षित बजट 24 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। इस बार भी बजट नए थीम के साथ आएगा और विजन 2047 पर खास फोकस रहेगा।

राज्य विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और 20 मार्च तक चलेगा। कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र के पहले दिन रमेन डेका सदन को संबोधित करेंगे। उनके अभिभाषण के साथ ही सत्र की शुरुआत होगी।

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट

वित्त मंत्री ने बताया कि बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि विकास को नई गति मिले और जनहितकारी योजनाएं और मजबूत हों। सभी वर्गों को संतुलित रूप से शामिल करने की बात कही गई है।

बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा सदन में रखेगी। साथ ही विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

सूत्रों के मुताबिक बजट 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खास जोर रहेगा। छोटे और मंझोले शहरों में खेल मैदान और यातायात सुविधा के लिए रिंग रोड बनाने के प्रावधान आ सकते हैं। नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा लगाने की तैयारी भी है।

नगर पंचायत पखांजूर में खेल परिसर स्थापित किया जाएगा। दुलदुला में मिनी इंडोर स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव है। दुर्ग की पहली बटालियन में बने इंडोर स्टेडियम के शेष कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा। वहीं सारंगढ़ के इंडोर स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए भी बजट में राशि रखी जाएगी।

इस बार सभी विभागों की गैर जरूरी योजनाओं की राशि में कटौती की तैयारी है। बड़े नगर पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्रों में रिंग रोड निर्माण के लिए लगभग सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा सकता है।

छूटे हुए जिलों में नालंदा लाइब्रेरी बनाने के लिए भी राशि दी जाएगी। साथ ही पीएम सूर्यघर योजना और आयुष्मान योजना के लिए करीब दो हजार करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है।

अब सबकी नजर 24 फरवरी पर टिकी है। क्या इस बजट से प्रदेश को नई दिशा मिलेगी? ऐसी ही भरोसेमंद और स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J