दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राज्य में कुल 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता हो गए हैं। ड्राफ्ट सूची के बाद 2 लाख 34 हजार 994 नए वोटर जुड़े हैं।
वहीं 1 लाख 8 हजार 807 नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें वे मतदाता शामिल हैं जिनका नि-ध-न हो चुका है या जो स्थायी रूप से अन्य स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 30 हजार नाम हटे, कोरबा में 15 हजार और दुर्ग में 7 हजार नाम कम हुए हैं।
SIR की प्रक्रिया करीब चार महीने तक चली। 21 फरवरी 2026 को जारी अंतिम सूची के अनुसार ड्राफ्ट से पहले 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता थे। ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद यह संख्या 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 रह गई थी। अब अंतिम प्रकाशन के बाद यह बढ़कर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई है।
सबसे ज्यादा 30 हजार नए मतदाता दुर्ग जिले में जुड़े हैं। वहीं रायपुर में सिर्फ 521 नए नाम जोड़े गए, जो सबसे कम वृद्धि है।
पूरे अभियान में 27 हजार 196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए। मृ-त, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों की पहचान कर सूची को अपडेट किया गया। करीब 1.84 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म का डिजिटलीकरण भी किया गया।
23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली गईं। सभी आवेदनों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया। जिनके फॉर्म वापस नहीं मिले, उनकी विधानसभा-वार सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को हर जिले में अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां निशुल्क दी गई हैं — एक फोटोयुक्त प्रिंट कॉपी और एक बिना फोटो सॉफ्ट कॉपी। SIR के दौरान प्राप्त नई तस्वीरें भी सूची में अपडेट की गई हैं।
27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह अभियान राज्य के 33 जिलों में मिशन मोड पर चला। जिला निर्वाचन अधिकारियों, रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, BLO और बूथ लेवल एजेंट्स की सक्रिय भागीदारी रही। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई गई।
अंतिम मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे देखा जा सकता है।
मतदाता अपने नाम की जांच raipur.gov.in और https://ceochhattisgarh.nic.in पर कर सकते हैं।
यदि वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर आवेदन किया जा सकता है। त्रुटि सुधार या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरना होगा।
अपने मतदान अधिकार को लेकर सजग रहें। सही जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें और अपने नाम की पुष्टि करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



