आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज तो मुफ्त है, लेकिन बीमारी की शुरुआती जांच आज भी कई गरीब परिवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी वजह से कई मामलों में बच्चों की समय पर जांच नहीं हो पाती और बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच जाती है।
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए निरामय कैंसर फाउंडेशन ने गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बच्चों के लिए यह विशेष कार्यक्रम शुरू किया है। कैंसर की आशंका वाले बच्चों की पूरी जांच बिना किसी शुल्क के कराई जा रही है, ताकि पैसों की कमी इलाज में बाधा न बने।
फाउंडेशन की इस पहल से पिछले 8 सप्ताह में 35 बच्चों की पूरी तरह निशुल्क कैंसर जांच की जा चुकी है। इनमें बस्तर, सरगुजा और जशपुर जैसे दूरस्थ इलाकों के बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा ओडिशा और तेलंगाना से आए बच्चों की भी मुफ्त जांच की गई है।
निरामय कैंसर फाउंडेशन की संचालिका सुदेशना रुहान ने बताया कि कैंसर का इलाज तभी प्रभावी होता है, जब उसकी पहचान शुरुआती चरण में हो जाए। लेकिन जांच का खर्च 7 हजार से 25 हजार रुपए तक पहुंच जाता है, जो कई परिवारों के लिए संभव नहीं होता।
बीपीएल कार्ड धारकों के लिए आयुष्मान कार्ड इलाज का खर्च उठाता है, लेकिन शुरुआती जांच इसमें शामिल नहीं होती। कई जरूरी जांच एम्स रायपुर में उपलब्ध नहीं होने के कारण बाहर की लैब में करानी पड़ती है, जिससे खर्च और बढ़ जाता है।
सुदेशना रुहान ने बताया कि इसी वजह से निरामय कैंसर फाउंडेशन, सारदा एनर्जी लिमिटेड के सहयोग से बच्चों की जांच का पूरा खर्च उठा रहा है। उद्देश्य यही है कि छत्तीसगढ़ में कोई भी बच्चा सिर्फ महंगी जांच के कारण इलाज से वंचित न रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में कैंसर को लेकर जागरूकता की कमी अभी भी बनी हुई है। यह समस्या ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी देखने को मिलती है। अन्य राज्यों की तुलना में यहां सामाजिक सहभागिता और फंडिंग कम है।
इसी कारण निरामय कैंसर फाउंडेशन ने औद्योगिक समूहों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि बच्चों को समय पर जांच और इलाज मिल सके।
पिछले तीन वर्षों से निरामय कैंसर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ को कैंसर मुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। संस्था सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान, कैंसर मरीजों के लिए पोषण सहायता और एम्स रायपुर में बच्चों की निशुल्क जांच जैसे कार्यक्रम चला रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



