छत्तीसगढ़ में अफसरों पर सख्ती: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य, GAD का नया आदेश जारी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में अब अफसर दौरों के बहाने दफ्तर से नदारद नहीं रह पाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नया आदेश जारी किया है, जिससे आम जनता के अटके कामों को रफ्तार मिल सके।

शासन के संज्ञान में आया था कि कई अधिकारी ‘फील्ड विजिट’ के नाम पर लगातार मुख्यालय से बाहर रहते हैं, जिसके कारण कार्यालयीन काम और जनसमस्याएं लंबित हो रही थीं। इसी स्थिति को सुधारने के लिए GAD सचिव अविनाश चंपावत ने नई समय-सारणी लागू की है।

छत्तीसगढ़ GAD आदेश: अफसरों के लिए मंगलवार-बुधवार दफ्तर में उपस्थिति अनिवार्य

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जारी आदेश के अनुसार मंगलवार और बुधवार को सभी अधिकारियों की मुख्यालय या कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य होगी। इन दो दिनों में फाइलों का निपटारा, विभागीय समीक्षा और जन-सुनवाई जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।

वहीं गुरुवार और शुक्रवार को अधिकारियों को फील्ड विजिट और बाहरी कार्यों की अनुमति दी गई है। इन दिनों क्षेत्रीय निरीक्षण, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग और दौरों का नियोजन किया जाएगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों को मंगलवार और बुधवार को दफ्तर में रहना ही होगा। केवल कानून-व्यवस्था की स्थिति, अति आवश्यक कार्य या मंत्रालय जैसे वरिष्ठ कार्यालयों की बैठकों में बुलाए जाने पर ही मुख्यालय छोड़ने की छूट दी जाएगी।

GAD ने सख्त चेतावनी भी दी है कि आदेश का पालन न करना अनुशासनहीनता माना जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य सुशासन को मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J