दरअसल, नई आबकारी नीति में पहले तय सात ड्राई डे में से तीन दिन—होली, मुहर्रम और 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस—को हटाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि इन मौकों पर शराब दुकानें खुली रहेंगी।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेकिन अब सरकार ने अपना रुख बदल दिया है। होली के दिन शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। यानी पूरे प्रदेश में उस दिन दुकानें बंद रहेंगी। बताया जा रहा है कि सामाजिक माहौल और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
आदेश जारी होने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। हालांकि बाकी ड्राई डे पहले से तय व्यवस्था के अनुसार लागू रहेंगे।
नई नीति के मुताबिक वर्ष 2026-27 में केवल चार दिन ही ड्राई डे घोषित किए गए हैं। इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासी दास जयंती शामिल हैं।
गौरतलब है कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दुकानें खुली रहने को लेकर विरोध भी हुआ था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दुकानों के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी और नियमों में बदलाव की मांग की थी।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बापू के सिद्धांतों के विपरीत ऐसे दिन दुकानें खुली रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे जनभावनाओं के खिलाफ बताया था।
फिलहाल होली को लेकर लिया गया यह फैसला चर्चा में है। जैसे ही आधिकारिक आदेश जारी होगा, स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



