यह मुठभेड़ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील क्षेत्र में हुई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में C-60 कमांडोज ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान एक जवान शहीद हुआ, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया।
घायल जवान को तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। मौके से एक AK-47 और एक SLR राइफल बरामद की गई है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि महाराष्ट्र पुलिस ने की है। इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी की सुबह अबूझमाड़ के जंगल में सर्चिंग पर निकली सुरक्षाबलों की टीम का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। इस घटना में C-60 कमांडो के कॉन्स्टेबल दीपक चिन्ना मदावी (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायल जवान को हेलीकॉप्टर से भामरागढ़ उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जवान की शहादत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
इससे एक दिन पहले, 5 फरवरी को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर उधम सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया था। उधम सिंह वर्ष 2021 में टेकुलगुड़ेम एनकाउंटर में शामिल था, जिसमें 22 जवान शहीद हुए थे।
डीवीसीएम उधम सिंह प्लाटून नंबर 30 का कमांडर था और जागूरगुंडा एरिया कमेटी की कमान भी संभाल रहा था। उस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था और वह कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



