सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर (मध्यप्रदेश) की ओर से यह भर्ती रैली 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी में आयोजित होगी। इस रैली में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से चयनित महिला अभ्यर्थी हिस्सा लेंगी।
महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना द्वारा 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल रही महिला उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अन्य चयन प्रक्रियाओं के लिए बुलाया गया है।
भर्ती रैली के दौरान जो अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज जांच में सफल होंगी, उनकी चिकित्सकीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में कराई जाएगी। पूरी तरह से चिकित्सकीय रूप से फिट पाए जाने पर ही अंतिम चयन किया जाएगा।
सेना भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाली सभी योग्य महिला अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं।
अभ्यर्थियों को भर्ती रैली स्थल पर अपना एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
महिला सेना पुलिस भर्ती रैली छत्तीसगढ़ की युवतियों के लिए अनुशासन, सम्मान और देशसेवा के क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



