छत्तीसगढ़ में 7 दिन में मिलेगा पासपोर्ट! नए नियम लागू, पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन और डॉक्यूमेंट-लेस प्रक्रिया शुरू..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए हफ्तों या महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए नियम लागू होने के बाद आवेदन के अधिकतम सात दिन के भीतर पासपोर्ट जारी किया जाएगा।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार ने 15 फरवरी से पासपोर्ट से जुड़े नए नियम लागू कर दिए हैं और अब ये नियम छत्तीसगढ़ में भी पूरी तरह लागू हो चुके हैं। इन्हीं नियमों के तहत पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विदेश मंत्रालय ने पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और तेज बनाने का फैसला लिया है।

Chhattisgarh Me 7 Din Me Passport

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और लोगों की परेशानियों को कम करना है। सबसे बड़ी राहत पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर मिली है। पहले इस प्रक्रिया में लंबा समय लगता था, लेकिन अब एक विशेष एप के माध्यम से पुलिस सत्यापन की रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। इससे कागजी कार्रवाई का इंतजार खत्म हो जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत डॉक्यूमेंट-लेस आवेदन की सुविधा भी शुरू की गई है। अब दस्तावेज लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। डिजिलॉकर के जरिए अधिकारी ऑनलाइन ही दस्तावेजों की जांच करेंगे। अगर किसी नागरिक के पास आधार और पैन कार्ड है तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

पासपोर्ट नवीनीकरण की प्रक्रिया भी आसान कर दी गई है। यदि पुराने पासपोर्ट और मौजूदा जानकारी में कोई बड़ा बदलाव नहीं है तो दोबारा पुलिस वेरिफिकेशन नहीं होगा। यह नियम भी 15 फरवरी से लागू हो चुका है।

बच्चों के पासपोर्ट के लिए भी राहत दी गई है। अब माता-पिता दोनों की मौजूदगी जरूरी नहीं होगी। सिंगल पेरेंट्स भी अकेले जाकर बच्चे का पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

अब जारी होने वाले सभी पासपोर्ट ई-पासपोर्ट होंगे। इनमें एक चिप लगी होगी, जिससे विदेश यात्रा के दौरान इमीग्रेशन चेक में समय कम लगेगा। ध्यान रखने वाली अहम बात यह है कि आधार और मार्कशीट में नाम व जन्मतिथि एक समान होनी चाहिए। किसी भी तरह की स्पेलिंग गलती परेशानी का कारण बन सकती है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ में पहला पासपोर्ट सेवा केंद्र 2007 में शुरू हुआ था। पहले साल केवल 45 पासपोर्ट जारी हुए थे। इसके बाद संख्या लगातार बढ़ती गई। वर्ष 2023 में रिकॉर्ड 58,504 लोगों ने पासपोर्ट बनवाया। कोरोना काल में भी यह रफ्तार थमी नहीं थी और 2020 में 20,736 पासपोर्ट जारी किए गए थे।

औसतन हर साल करीब 36,000 लोग पासपोर्ट बनवा रहे हैं। शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के लिए विदेश जाने की बढ़ती चाहत के कारण यह संख्या तेजी से बढ़ी है। 2007 से अब तक 8 लाख से ज्यादा पासपोर्ट जारी और नवीनीकृत किए जा चुके हैं।

अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो अब देरी की जरूरत नहीं है। नए नियमों का लाभ उठाएं और समय पर आवेदन करें। ऐसी ही स्थानीय और काम की खबरों के लिए जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J