छत्तीसगढ़ में एक साथ 6 हजार से ज्यादा शादियां: गरियाबंद में सरेंडर नक्सलियों ने लिए सात फेरे, मनेंद्रगढ़ में विवाह बस हादसे का शिकार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ में आज सामाजिक समरसता और नए जीवन की शुरुआत का बड़ा दृश्य देखने को मिला, जब एक ही दिन में प्रदेशभर में 6,412 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1316 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस आयोजन से अन्य जिलों के जोड़े ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

गरियाबंद जिले में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक अलग ही तस्वीर सामने आई। यहां 4 सरेंडर न.क्स.लि.यों ने भी सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। जिले में कुल 283 जोड़ों का विवाह मुख्य मेला मंच पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वर-वधू पक्ष के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इस सामूहिक विवाह में कुल 25 समर्पित न.क्स.ली भी शामिल हुए, जिनमें सुनील, अंजू, बलदेव, डमरू, रंजीत, एरिना, कांति, विद्या, रत्ना, पार्वती समेत अन्य नाम शामिल हैं। इनमें से 4 ने विवाह किया। कार्यक्रम में धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक रोहित साहू और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसी दौरान मनेंद्रगढ़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस हा.द.से का शिकार हो गई। जनकपुर से खड़गवां चनवारीमांड जा रही बस रास्ते में गड्ढे में फंस गई, जिससे करीब 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार बस में कुल 54 यात्री सवार थे। हा.द.से की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। साथ ही प्रशासन को भी तत्काल सूचना दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के पहले चरण में 6 माह से 52 माह तक के करीब 40 हजार कुपोषित बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से होगी, जिसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिले शामिल हैं।

कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी, जबकि 15 हजार रुपये उपहार सामग्री और विवाह आयोजन पर खर्च किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और बैगा समुदाय के जोड़े विवाह सूत्र में बंधे।

बिलासपुर के स्व. बीआर यादव बहतराई स्टेडियम में भी 175 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। सभी विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुए, जहां एक हवन कुंड में चार-चार जोड़ों ने आहुति देकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J