छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी ठंड, रात का पारा 3 डिग्री तक गिरेगा, दुर्ग में तापमान सबसे ज्यादा ठंडा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश में जल्द ही कड़ाके की ठंड की वापसी होने जा रही है, जिससे रात के समय ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर साफ महसूस होगा।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: ठंड की वापसी, दुर्ग में सबसे कम तापमान दर्ज

विभाग ने यह भी बताया है कि अगले पांच दिनों तक दिन के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन के समय तापमान लगभग स्थिर बना रह सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। वहीं रायपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

बिलासपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड सहित कई शहरों में तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।

वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया है, जिससे दुर्ग प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J