कंपनी द्वारा भेजा जाने वाला बिजली बिल पीडीएफ फॉर्मेट में होगा, जिसे उपभोक्ता अपने मोबाइल में आसानी से डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर उसी बिल का प्रिंट भी निकाला जा सकेगा।
व्हाट्सएप पर आने वाले बिल मैसेज में ही एक क्लिक पर ऑनलाइन भुगतान का विकल्प भी दिया जाएगा। इससे बिजली बिल जमा करने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी।
प्रदेश में कुल 65 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 40 लाख के मोबाइल नंबर कंपनी में रजिस्टर्ड हैं। इनमें लगभग 30 लाख उपभोक्ता व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी इन उपभोक्ताओं को चरणबद्ध तरीके से यह सुविधा उपलब्ध कराएगी।
ऑफिशियल ब्लू टिक आईडी से आएगा मैसेज
बिजली बिल का संदेश CSPDCL की आधिकारिक और वेरीफाइड व्हाट्सएप आईडी से भेजा जाएगा, जिस पर ब्लू टिक रहेगा। इसके साथ ही आधिकारिक मोबाइल नंबर 942555-1912 भी दर्ज होगा, ताकि उपभोक्ता किसी भी तरह के फर्जी मैसेज से सतर्क रह सकें।
मीटर रीडिंग के बाद तुरंत मिलेगा पूरा बिल
कंपनी के मुताबिक, जैसे ही मीटर रीडिंग दर्ज की जाएगी, उसी समय उपभोक्ता को व्हाट्सएप पर पूरा डिटेल बिजली बिल पीडीएफ के रूप में मिल जाएगा। यह सुविधा हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी, जिसकी पसंद उपभोक्ता मोर बिजली एप में चुन सकते हैं।
ऐसे कराएं अपना व्हाट्सएप नंबर रजिस्टर्ड
जिन उपभोक्ताओं का व्हाट्सएप नंबर अभी रजिस्टर्ड नहीं है, वे टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर या मोर बिजली एप के जरिए अपना नंबर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 10 अंकों का बीपी नंबर और अंतिम बिल भुगतान की जानकारी देनी होगी।
बिजली विभाग की इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें, ताकि हर उपभोक्ता तक यह सुविधा पहुंच सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



