यह पूरा मामला देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का है। बताया गया कि मोमो खिलाने के बहाने तीन युवकों ने धीरे-धीरे बच्चे से घर में रखे कीमती जेवर ले लिए। काफी समय तक घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
पीड़ित पिता विमलेश मिश्र, जो वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं, ने बताया कि उनका बेटा कक्षा 7 में पढ़ता है और उसे मोमो खाने का बेहद शौक है। आरोप है कि देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमो की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने बच्चे को बहलाकर घर के सभी सोने-चांदी के जेवर ले लिए।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब विमलेश की बहन अपने जेवर मांगने घर पहुंचीं। अलमारी खोलते ही सभी के होश उड़ गए, क्योंकि उसमें रखा पूरा जेवर गायब था। शक होने पर बच्चे से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसने मोमो खाने के बदले ये जेवर दुकानदारों को दे दिए हैं।
इसके बाद बच्चे के पिता ने थाना रामपुर कारखाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में दो मोमो विक्रेताओं को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



