जानकारी के अनुसार, झारखंड के दुमका की रहने वाली महिला इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक के संपर्क में आई थी। बातचीत बढ़ी और महिला ने पति व तीन बच्चों को छोड़कर आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में उस युवक के साथ रहना शुरू कर दिया।
महिला के घर से जाने के बाद उसके पति ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी के आधार पर एक टीम आंध्र प्रदेश भेजी।
पुलिस के अनुसार, मछलीपट्टनम पहुंचने पर महिला को पता चला कि जो युवक इंस्टाग्राम पर खुद को अमीर बताता था, वह दरअसल दिहाड़ी मजदूर है। सोशल मीडिया पर दिखाई गई रईसी हकीकत से बिल्कुल अलग निकली।
सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि माता-पिता की समझाइश के बाद 30 वर्षीय महिला वापस लौटने के लिए तैयार हो गई। उसके पति ने भी उसे स्वीकार कर लिया।
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि महिला के पति ने 12 जनवरी को पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने यह जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी लंबे समय से इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से बातचीत करती थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच बहस भी होती थी।
स्थानीय पुलिस ने इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में महिला का पता लगाया और उसे झारखंड वापस लाया।
यह मामला सोशल मीडिया पर आंख मूंदकर भरोसा करने के खतरों की एक मिसाल बन गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



