आने वाले कुछ महीनों में यह सेवा शुरू होने की तैयारी है। बसों के रूट को लेकर मंथन जारी है। पुरानी योजना के तहत जिला प्रशासन ने 13 रूट तय किए थे। अब इन रूटों में कुछ नए मार्ग जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिल सके।
इस संबंध में बुधवार को निगम आयुक्त, परिवहन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक आयुक्त कार्यालय में हुई। बैठक में ई-बस के संभावित रूटों पर विस्तार से चर्चा की गई।
निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि दुर्ग से सीधे एम्स और डीकेएस अस्पताल रायपुर तक रूट बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही परिवहन विभाग को नए रूट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर और आसपास के गांवों के लोगों को भी बेहतर सुविधा मिल सके।
शहर के अंदरूनी और ऐसे जरूरी इलाकों की पहचान की जाएगी, जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इसके लिए एक्सपर्ट टीम सर्वे कर रूट तय करेगी। आयुक्त ने यह भी बताया कि आम जनता भी पत्र लिखकर अपने सुझाव दे सकती है।
अगर यह योजना तय समय पर जमीन पर उतरती है, तो रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

