दुर्ग बस स्टैंड में छुट्टी से लौटते वक्त बस से उतरते समय हेड कॉन्स्टेबल का फिसला पैर! हुई मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग बस स्टैंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। महिला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 61 वर्षीय प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह मूल रूप से बालाघाट के निवासी थे। वे हाल ही में 15 दिनों की छुट्टी पर अपने गृह ग्राम गए थे। अवकाश समाप्त होने के बाद वे अपनी बेटी के साथ बस से दुर्ग लौटे थे, जहां उन्हें महिला थाना में ड्यूटी जॉइन करनी थी।

दुर्ग बस स्टैंड में हेड कॉन्स्टेबल मौ.त घटना स्थल

बताया जा रहा है कि दुर्ग बस स्टैंड परिसर में बस से उतरते समय उनका पैर फिसल गया और वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। गिरने के दौरान उनकी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई।

घटना के तुरंत बाद उनकी बेटी और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों ने शुरुआती तौर पर गिरने से लगी चोट को मौत की वजह माना है। हालांकि, दिल का दौरा पड़ने की आशंका से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया गया है।

मामले की सच्चाई अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J